Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 636 देखो तारा, देखो तारा गीत

भजन 636 देखो तारा, देखो तारा गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

बेथलहम में चमका एक तारा,
वो तारा है यीशु हमारा – 2

देखो तारा, देखो तारा
देखो पूरब में चमका एक तारा
जन्मा है यीशु हमारा
ओ देखो जन्मा है यीशु हमारा

पूरब में देखो चमका एक तारा
जन्मा है देखो यीशु हमारा (4)
देखो पूरब में, देखो पूरब में
देखो पूरब में, चमका एक तारा
जन्मा है यीशु हमारा
ओ देखो जन्मा है यीशु हमारा

वो तारा जिसमे मिलती है शांति
वो तारा जिसमे मिलती चंगाई
वो तारा देता पापों से मुक्ति
वो तारा जिससे मिलती है शक्ति (4)
वो ही तारा, वो ही तारा
वो ही तारा है, यीशु हमारा
सबका वो पालनहारा
ओ देखो सबका वो पालनहारा

देखो तारा,देखो तारा
पूरब में तारा (x-4)
देखो पूरब में, देखो पूरब में
देखो पूरब में, चमका एक तारा
जन्मा है यीशु हमारा
ओ देखो जन्मा है यीशु हमारा

मिलने को देखो ज्ञानी हैं आये
साथ वो अपने भेंट भी लाये (4)
सोना लोबान, सोना लोबान
सोना लोबान, गंधरस वो लाये
यीशु का दर्शन वो पाए
ओ देखो यीशु का दर्शन वो पाए

देखो तारा,देखो तारा

महिमा का राजा तेजोमय राजा
यीशु मसीहा जग का है राजा (4)
वो ही राजा है, वो ही राजा है
वो ही राजा है सत्य मार्ग जीवन
उनमे है अनंत जीवन
हो देखो उनमे है अनंत जीवन

देखो तारा,देखो तारा

Exit mobile version