Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 611 मेरी साँस मे तेरी साँस है गीत

भजन 611 मेरी साँस मे तेरी साँस है गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

मेरी साँस मे तेरी साँस है
मेरे रूह मे पाक रूह
मेरी आँख मे तेरी आँख है
मेरे हाथ मे तेरा हाथ
तू चले मै चलू, तू रुके मै रुकू
तू कहे जो वही मै करू
तू छुए मै छूऊ, जो कहे वो करू
रूह मन जिस्म सब सौंप दू
मै मंदिर हूँ तेरा, ज़िंदा घर हूँ तेरा (2)
मेरी मर्जी अब नही तेरी होगी रजा (2)
यही बन गया मेरा सारा जीवन
ए खुदा ए खुदा
मै मंदिर हूँ तेरा, ज़िंदा घर हूँ तेरा
मेरी मर्जी अब नही तेरी होगी रजा
यही बन गया मेरा सारा जीवन
ए खुदा ए खुदा
मै मंदिर हूँ तेरा
मै मंदिर हूँ
प्रभु का मंदिर हूँ
पवित्र मंदिर हूँ

तेरा जलाल मुझमे दिखे
सूरत तेरी मैं बनू
जब रूह तेरा है मुझमे तो
आज़ाद हूँ पाक हूँ
ऐसा बर्तन बनू, जिसमे तु है भरा
झूठ मिट जाए कर दे खरा
मै खुदावंद मे हूँ, हो गया हूँ नया
जो पुराना था जाता रहा
मै मंदिर हूँ तेरा, ज़िंदा घर हूँ तेरा
हा.. मेरी मर्जी अब नही तेरी होगी रजा
यही बन गया मेरा सारा जीवन
ए खुदा ए खुदा
मै मंदिर हूँ तेरा

ए मददगार तुझसे है प्यार
ए पाक रूह पाक रूह
सिखला मुझे अपना कलाम
दिखला मुझे राह तू
तूने मुझको चुना मुजमे रहने लगा
ऐसा मुझपे करम है किया
पापी इतना बडा जो गुन्हेगार था
अपना बेटा मुझे कर दिया
मै मंदिर हूँ तेरा, ज़िंदा घर हूँ तेरा
मेरी मर्जी अब नही तेरी होगी रजा
हा यही बन गया मेरा सारा जीवन
ए खुदा ए खुदा
मै मंदिर हूँ तेरा
मै मंदिर हूँ
मेरी मर्जी अब नही तेरी होगी रजा
यही बन गया मेरा सारा जीवन
ए खुदा ए खुदा

Exit mobile version