भजन 460 होके कुर्बान हर गुनाह से गीत
हिंदी ईसाई गाने
होके कुर्बान हर गुनाह से, तूने मुझको है बचाया,
हर खुशी मिली तुझ में ऐ मसीह,
जब से दिल में तू है आया
1. इस जहां की कोई दौलत, लगती नहीं प्यारी मुझे़े (2)
जबसे प्यारा प्यारा तेरा नाम, मेरे होठों पे है आया
2. क्या कोई रोक सकेगा, मुझे आने से तेरे करीब (2)
जब भी चलती आंधी कोई, साथ अपने तुझे है पाया
3. ज़िन्दगी मेरी मेरे खुदा, तेरे आने की राह ताके (2)
जल्दी आना संग मैं चलूं, तूने जो घर है बनाया