भजन 415 मन का दीप जला, जीवन गीत
हिंदी ईसाई गाने
मन का दीप जला, जीवन दीप जला,
ख्वाबों में खोया है, जाग जरा मतवाले (2)
1. सच बतलाओ तेरे मन में रात कैसे छाई,
अच्छा नहीं है देख सँभल जा, यीशु से है जुदाई,
यीशु को अपना (2)
खवाबों में खोया है…..
2. यह दुनियाँ है ख्वाब सुनहरा इसमें जो फंस जाये,
रोये तड़पे चैन न पाये, घुत घुत कर मर जाये,
मन का मैल धुला (2)
ख्वाबों में खोया है…
3. यीशु को तू अपने जीवन में, अपना मित्रा बना ले,
छोड़ दे अब ये दुनिया सुनहरी, दुनिया से मन को फिराले,
होगा तेरा भला (2)
ख्वाबों में खोया है…
