Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 411 मांगो तो मिल जायेगा गीत

भजन 411 मांगो तो मिल जायेगा गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

मांगो तो मिल जायेगा,
ढूंढो तो तुम पाओगे
खटखटाओ द्वार खोलेगा यीशु
प्यार वो करता तुम्हे

चिड़ियों को देखो तुम,
बोते न काटते,
स्वर्गीय पिता पालनहार
भूखा ना रखता वो,
हरदिन खिलाता
तुम हो बहुत मूल्यवान
मांगो तो …..

फूलों को देखो तुम,
बुनते ना कातते,
सुन्दर हैं वो कितने
वस्त्र की चिन्ता हो, या निर्धनता,
सब कुछ पिता पर छोड़ो
मांगो तो …

कल की न चिन्ता हो,
उस पर भरोसा हो
रोटी कपड़ा ना मकान
राज्य धरम उसका,
जीवन हो यीशु जैसा,
होवें ना हम परेशान
मांगो तो …

Exit mobile version