Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 398 भर दे भर दे मुझे भर गीत

भजन 398 भर दे भर दे मुझे भर गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

भर दे भर दे मुझे भर दे-2
पाक रूह पाक रूह,
मुझे अपने मॅसा से भर दे
पाक रूह पाक रूह,
मुझे अपने फलों से भर दे
मुझे भर दे भर दे मुझे भर दे

प्रेमानंद शांति,
धीरज कृपा भलाई
विश्वास नम्रता, और सैयाँ
पाक रूह से भर जाएँ,
आत्मा के फल लायें
भर दे भर दे मुझे भर दे-2
पाक रूह पाक रूह,
मुझे अपने मॅसा से भर दे
पाक रूह पाक रूह,
मुझे अपने फलों से भर दे

रूह के सबब से ज़िंदा हुए हैं,
रूह के मुताबिक चलते रहें
उसके वचन पे अमल करें और
मॅन जो चाहे वो ना करें
नसीहत रूह की मानें,
मसीह को अव्वल जाने
ख्वाहिशों को अपनी
क्रूस पे रखें
रूह के कामों में नहीं
होती कभी बुराई

जैसे मसीह ने की है मोहब्बत
और खुद को क़ुरबान किया
उसकी तरह हम, बनते जायें
यह उसने पैगाम दिया
कहीं धोखा ना खाना,
गुनाहों में ना आना
खो ना जाना दुनिया की राहों में
अंधेरा था पहले, नयी रोशनी आई
प्रेम आनंद शांति,
धीरज कृपा भलाई

Exit mobile version