Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 387 बढ़ता चला चल मांझी तूफान गीत

भजन 387 बढ़ता चला चल मांझी तूफान गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

बढ़ता चला चल मांझी तूफान तो थम
जायेगा तूफान से मत डर मांझी
बढ़ता चला चल मांझी
मांझी रे मांझी रे आ. आ. आ.

1. डर मत मौंजो से खेल हर दुःख हंसते हुए झेल
कहीं तो खत्म होगा ही ये अनजाना सफर
तूफान से मत…..

2. मांझी हिम्मत न हार हाथों से न छोड़ पतवार
कहीं तो अन्त होगा ही माना लम्बी है डगर
तूफान से मत…..

3. यीशु है तेरी मंजिल यीशु है मेरा साहिल
बस एक बार मांझी मंजिल पर कर ले नजर
तूफान से मत…..

Exit mobile version