Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 28 नीले  आसमान  के  पार  जायेंगे गीत

भजन 28 नीले  आसमान  के  पार  जायेंगे गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

नीले आसमान के पार जायेंगे,
मेरा येशु रहता वहाँ
हम मिलेंगे, बादलों पर,
देखेंगे सारा जहाँ

उसका कोई भी वादा न होता अधूरा
हर एक वादा उसका होता है पूरा
उसका कोई भी वादा..
उसके आने का वादा भी होगा पूरा
देखेगा सारा जहाँ – 2

हम मिलेंगे बादलों पर,
देखेगा सारा जहाँ
नीले आसमान के पार जायेंगे,
मेरा येशु रहता वहाँ

ये विश्वास है मेरा,
जो होगा पूरा
सपना ये मेरा न रहेगा अधूरा
यह विश्वास है मेरा
तेरे संग हम रहेंगे, अपने येशु के
देखेगा सारा जहाँ

हम मिलेंगे, बादलों पर,
देखेंगा सारा जहाँ
नीले आसमान के पार जायेंगे,
मेरा येशु रहता वहाँ

Exit mobile version