भजन 26 मुक्ति दिलाये येशु नाम गीत
हिंदी ईसाई गाने
मुक्ति दिलाये येशु नाम
शांति दिलाये येशु नाम
येशु दया का बहता सागर
येशु है दाता महान,
येशु है दाता महान
चरनी में तूने जन्म लिया यीशू
सूली पे किया विश्राम,
सूली पे किया विश्राम
मुक्ति दिलाये येशु नाम…..
क्रूस पे अपना खून बहाया
सारा चुकाया दाम,
सारा चुकाया दाम
मुक्ति दिलाये येशु नाम…..
हम पर भी येशु कृपा करना
हम है पापी नादान,
हम है पापी नादान
मुक्ति दिलाये येशु नाम…..
हम सब के पापों को मिटाने
येशु हुआ बलिदान,
येशु हुआ बलिदान
मुक्ति दिलाये येशु नाम…..
