Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 212 ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु गीत

भजन 212 ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

ख्रिस्त येशु दयालु प्रभु
तू ही है सिर्जनहार
हम सब गाते हालेलुयाह
तू ही है तारणहार

जनम तू ने जगत में लिया
कंगाल घर में जीवन बिताया
संकट कष्ट तुने उठाया
किया हमारा उद्धार

जीवन की नैया खतरे में जब थी
आंधियो से जब डगमगाती थी
आज्ञा देकर आंधी थमा दी
बेडा किया तुने पार

पाप का रोगी मै जीवन भर था
यत्न भी करता पर कुछ न बनता
येशु जब तेरा वस्त्र छुआ तब
चंगा हुआ ये बीमार

Exit mobile version