Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 172 इंजिल की दुनिया मे गीत

भजन 172 इंजिल की दुनिया मे गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

इंजिल की दुनिया मे
हम शम्मा जला देंगे
दुनिया को मसीहत का
परवाना बना देंगे

भटके हुए राही को
राहो का पता देंगे
डूबे हुए माँझी को
साहिल का पता देंगे
दुनिया को मसीहत की
हम शान बना देंगे

भारत मे मसीहा के
हम फूल खिला देंगे
हर संत मसीहा के
झंडे को फैला देंगे
हम ऐसे जवा है जो
दुनियाँ को हिला देंगे

शैतान के हमलो को
मिट्टी मे मिला देंगे
तलवार मसीहा की
दुनियाँ मे नचा देंगे
हम दीन गरीबो की
तकलीफ मिटा देंगे

Exit mobile version