Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 168 मेरे पास ही रहना प्यारे येशु गीत

भजन 168 मेरे पास ही रहना प्यारे येशु गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

मेरे पास ही रहना प्यारे येशु
तुझ बिन मै जी ना पाऊंगा
मेरे पास ही रहना प्यारे येशु
तुझ बिन मै जी ना पाऊंगा x 2

हालेलूयाह हालेलूयाह
हालेलूयाह हालेलूयाह
हालेलूयाह हालेलूयाह
हालेलूयाह हालेलूयाह

दुखो मे आसुओं मे
मेरी माँ बन के आ
कर्ज़ो मे कष्टो मे
मेरा पिता बन के आ x 2

अन्धियारी राहो मे
मेरी रोशनी बन के आ
मौत की वादियो में
मेरा जीवन बन के आ x 2

बीमारी की हालत मे
मेरी सेहत बन के आ
दुश्मनो की अदालत मे
मेरा प्यार बन के आ x 2

वचन पढू जब मै
मेरा गुरु बन के आ
प्रार्थना करू जब मै
मेरा प्रभु बन के आ x 2

मेरे पास हाय रहना प्यारे येशु..

हालेलूयाह हालेलूयाह..

Exit mobile version