भजन 140 यहोवा चरवाहा मेरा, कोई घटी मुझे नहीं है गीत
हिंदी ईसाई गाने
यहोवा चरवाहा मेरा, कोई घटी मुझे नहीं है,
हरी चराइयों में मुझे, स्नेह से चराता वह है।
1.मृत्यु के अन्ध्कार से, मैं जो जाता था,
प्रभु यीशु करुणा से, तसल्ली मुझे दी है।
2.शत्राुओं के सामने, मेज को बिछाता हैे,
प्रभु ने जो तैयार की, मन मेरा मगन है।
3.सिर पर वह तेल मला है, अभिषेक मुझे किया है,
दिल मेरा भर गया है, और उमड़ भी रहा है।
4.सर्वदा प्रभु के घर में, करूँगा निवास जो मैं,
करुणा भलाई भी उसकी, आनन्दित मुझे करती है।
