Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 124 रब्ब की होवे सन्ना हमेशा गीत

भजन 124 रब्ब की होवे सन्ना हमेशा गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

रब्ब की होवे सन्ना हमेशा
रब्ब की होवे सन्ना (2)

1. रब्ब की होवे मदह सराई
उसके नाम की सन्ना (2)
हमेशा..

2. रब्ब के घर में होवे सिताइश
उसकी हम्द हो सन्ना (2)
हमेशा..

3. कामों में है वह कैसा कादिर
उसकी कुदरत बता (2)
हमेशा..

4. जय के ज़ोर से फूकों नरसिंगे
बरबत बीन बजा (2)
हमेशा..

5. तारदार साजों पे रागनी छेड़ो
डफ और तबला बजा (2)
हमेशा..

6. बाँसुरी पर सुना सुरें सुरीली
झन-झन झाँझ बजा (2)
हमेशा….

7. सारे मिलकर ताली बजाओ
गाओ रब्ब की सन्ना (2)
हमेशा…..

Exit mobile version