भजन 123 प्यारो हिम्मत बंधो आगे बढ़ो गीत
हिंदी ईसाई गाने
प्यारो हिम्मत बंधो आगे बढ़ो
क्रूस का लो निशाँ
जीतेंगे हम बाजी हारेगा शैतान
१. लड़ो लड़ो फुर्ती करो,
येशु है कप्तान
हिम्मत बांधो आशा रखो,
भागेगा शैतान
२. पाप और दुःख में चारो
तरफ मरते है इंसान
दया करो भारत पर
वो हुआ परेशान
३. घर- घर जा कर पढो प्यारो
येशु का फ़रमान
वो है राजा मुक्तिदाता
सब पर मेहरबान
४. जल्दी करो सुनाओ सब को
येशु का फ़रमान
पापी बचते जाते लाते
जो उसपर ईमान
५. दास कहें बैरी शरमाते
सुन येशु का ज्ञान
लोग मसीह को मानते जाते
हारता है शैतान
