भजन 118 प्रभु का आनंद है मेरी ताकत गीत
हिंदी ईसाई गाने
प्रभु का आनंद है मेरी ताकत
संसार मे येशु है मेरी ताकत
वो मेरा आनंद हर एक दिन में,
वो मेरा सहारा है (२)
१ जब मैंने सोचा मैं अकेला हूँ
तब प्रभु यीशु ने मुझ से कहा (२)
संसार के अंत तक साथ रहने वाला,
मैं तेरे साथ हूँ (२)
2 जब मैंने सोचा मैं निर्बल हूँ
तब प्रभु यीशु ने मुझ से कहा (२)
शक्ति देने वाला सामर्थ देने वाला,
मैं तेरे साथ हूँ (२)
3 जब मैंने सोचा असंभव है
तब प्रभु येशु ने मुझ से कहा (२)
असंभव के संभव करने वाला यीशु,
मैं तेरे साथ हूँ (२)
