Site icon Treasure Hymns – Treasure Hymns Hindi

गाना 113 परम पिता की हम स्तुति गायें गीत

भजन 113 परम पिता की हम स्तुति गायें गीत

हिंदी ईसाई गाने

 

1. परम पिता की हम स्तुति गायें
वो ही है जो बचाता हमें
सारे पापों को करता क्षमा
सारे रोगों को करता चंगा

2. धन्यवाद दें उसके आसनों में
आनन्द से आयें उसके चरणों में
संगीत गा के खुशी से
मुक्ति की चट्टान को जय ललकारें

3. वही हमारा है परम पिता
तरस खाता है सर्व सदा
पूरब से पश्चिम है जितनी दूर
उतनी ही दूर किये हमारे गुनाह

4. माँ की तरह उसने दी तसल्ली
दुनिया के खतरों में छोड़ा नहीं
निर्मल दूध है वचन का दिया
और दिया हमको अनंत जीवन

5. चरवाहे की मानिंद ढूढ़ा उसने
पापों की कीच से निकाला हमें
हमको बचाने को जान अपनी दी
ताकि हाथ में हम उसके रहें

6. घोंसले को बार-बार तोड़कर उसने
चाहा की सीखें हम उड़ना उससे
परों पर उठाया उकाब की तरह
ताकि हमको चोट न लगे।

Exit mobile version